राठ: श्रावण मास को लेकर चौपरेश्वर धाम मंदिर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा और दिए दिशा निर्देश
Rath, Hamirpur | Jul 26, 2026 राठ कस्बे में श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को थाना राठ क्षेत्र स्थित चौपरेश्वर धाम मंदिर का क्षेत्रधिकारी राजीव प्रताप सिंह के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग व पार्किंग को देखा।