पटना ग्रामीण: मालसलामी में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर,हटाया गया अवैध अतिक्रमण
पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जिला प्रशासन और पटना नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उन मकानों को ध्वस्त किया, जिन्हें सरकारी संपत्ति पर अवैध रूप से बनाकर लोग रह रहे थे। अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक