विदिशा नगर: आचार्य कॉलोनी में पेयजल संकट से लोग परेशान
भीषण गर्मी के बीच विदिशा की आचार्य कॉलोनी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। रविवार दोपहर 12 बजे रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में पाइपलाइन होने के बावजूद पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों को टैंकरों के भरोसे रहना पड़ रहा है, लेकिन एक टैंकर पूरे इलाके के लिए पर्याप्त साबित नहीं हो रहा। पानी भरने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।