गुमला: अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Apr 5, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के बारिसा कुंबाटोली निवासी फूलजेंन्स कुजूर (22 वर्ष) रविवार शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, वह लोहरदगा से अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:00 बजे गांव पहुंचने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पुलिया से जा टकराई।