सिकंदरा: नो एंट्री के बावजूद सुरासी गांव के रास्ते सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर दौड़ रहे भारी वाहन, आदेशों की उड़ रही धज्जियां
जिला प्रशासन द्वारा सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर ओवरलोड एवं भारी वाहनों के आवागमन पर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नो एंट्री लागू किए जाने के बावजूद नियमों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है। प्रतिबंध के बावजूद मार्ग पर लगातार ओवरलोड ट्रक और डंपर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे सुरासी गांव से सिकंदरा-रसूलाबाद मार्ग पर कई ट्रक और डंपर गुजरते