मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी में आयोजित पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई की श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण, गनियारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नामकरण तथा उनके तंबूरे को रायपुर संग्रहालय में संरक्षित करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सांसद श्री विजय बघेल, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, संभाग आयुक्त श्री एसएन राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य,कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#DrTejanBai #VishnuDevSai #Durg #Chhattisgarh #Pandwani
@chhattisgarhcmo @vishnudeosai @dpr.chhattisgarh