फतेेहपुर: बाराबंकी में सिंचाई विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से मारपीट में महिला समेत 5 लोग घायल, VIDEO वायरल
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ढकवा गांव में खेत की सिंचाई को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।