ओबरा: धनौरा गांव में आम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई, बाबा साहब के विचारों को किया गया याद
Obra, Sonbhadra | Apr 14, 2026 दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के धनौरा गांव में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। इसके बाद केट काटकर और मिठाई बांटकर धूमधाम से जयंती मनाई गई।