झुंझुनू: लांबा गांव में शराब के नशे में कार से स्टंटबाजी करते चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागड़ थाना पुलिस ने लाम्बा गांव में शराब के नशे में कार से स्टंटबाजी करते पाए जाने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लाम्बा गांव में कुछ लोग शराब के नशे में कार से स्टंटबाजी कर रहे हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को जप्त कर लिया है।