रैणी: रैणी में झपकी से ट्रक हादसा, चालक की हुई मौत
Reni, Alwar | Jun 4, 2026 अलवर। दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर चैनल 141 के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे वाहन में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची NHAI रेस्क्यू टीम और रैणी थाना पुलिस ने केबिन काटकर शव बाहर निकाला।