बीना: रेलवे क्षेत्र से लगा पीजी कॉलेज रोड क्षतिग्रस्त, विद्यार्थियों से लेकर वाहन चालक हो रहे दुर्घटना का शिकार
#jansamasya
Bina, Sagar | Sep 16, 2026 बीना शहर में पूर्वी रेलवे कॉलोनी से पीजी कॉलेज जाने वाला रोड पिछले कई महीनों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा है। इस रोड पर सड़क कम और बड़े-बड़े गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। ये कोई सुनसान रास्ता नहीं है, ये बीना का सबसे व्यस्त रास्ता है। इसी रोड पर बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूल, पीजी कॉलेज और कई शासकीय कार्यालय मौजूद हैं। जहां वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है।