फतेहपुर: DM बंगले के बगल में सरकारी जमीन पर चला बुल्डोजर, तहसीलदार ने सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त, तहसील रोड मामला
फतेहपुर जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी आवास से सटी सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे और प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। तहसीलदार सदर के नेतृत्व में राजस्व और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।