पिथौरा: पिथौरा के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने किया शुभारंभ
पिथौरा के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज नगर पंचायत के अध्यक्ष आत्माराम यादव ने शुभारंभ करते हुए, आयोजन समिति एवं खिलाड़ियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं खिलाड़ी मौजूद थे , मुख्य अतिथि नगर पंचायत के अध्यक्ष आत्माराम यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल का शुभारंभ किया ।