पिथौरा: डूमरपाली के एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
डूमरपाली के एक व्यक्ति को चार लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है । आरोपी चरण यादव अपने घर के सामने शराब रखकर बेचने का कार्य कर रहा था, सूचना पर पिथौरा पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर से 4 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।