छतरपुर: छतरपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार,बोर्ड की बैठक में लिया गया निर्णय अम्बेडकर पार्क व सीसीटीवी कई योजनाओं को मंजूरी
नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क निर्माण, प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और प्रत्येक वार्ड में वार्ड विकास केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त