बालाघाट: बूढ़ी शराब दुकान विवाद में गरजीं विधायक अनुभा मुंजारे, शराबियों को लगाई फटकार
बूढ़ी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध के बीच क्षेत्रीय विधायक अनुभा मुंजारे 1 मई की रात करीब 9 बजे मौके पर पहुंचीं। यहां उन्होंने एक शराबी को जमकर फटकार लगाते हुए सख्त संदेश दिया और प्रशासन सहित भाजपा पर भी तीखा हमला बोला। विधायक मुंजारे ने कहा कि महिलाओं का आंदोलन कई दिनों से जारी है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अब तक मौके पर नहीं पहुंचे। उ