लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के बाद सैरपुर थाना क्षेत्र के तरहिया निवासी विजय यादव की मौत से आक्रोश फैल गया। सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सीतापुर रोड पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।