हाथरस: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया माल्यार्पण, दिलाई शपथ
जनपद हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के छवि क्षेत्र पर माल्यार्पण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।