हाथरस: सासनी के गांव समामाई के पास बीती रात तेज गति फोर व्हीलर गाड़ी ने ट्रैक्टर में टकराई, चार लोग घायल
सासनी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव समामई के पास बीती मंगलवार की रात 9:00 बजे के करीब तेज गति फोर व्हीलर गाड़ी पीछे से ट्रैक्टर में टकरा गई जिससे ट्रैक्टर में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए! जिनको पुलिस द्वारा सासनी सीएचसी में भर्ती कराया गया! दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया! जिनका उपचार जारी है!