हाथरस: कस्बा मेंडू में शराब के नशे में टाटा मैजिक टेंपो चालक ने बिजली के खंबे में मारी टक्कर, जनहानि नहीं हुई
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में शराब के नशे में टाटा मैजिक टेंपो चालक ने बिजली के खंबे में टाटा मैजिक टेंपो से टक्कर मार दी। टेंपो के बिजली के पोल से टकराने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। हादसे के दौरान सड़क पर कोई भी मौजूद नहीं था। टेंपो के बिजली के खंभा से हुई टक्कर में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं हुई और बाद हादसा होने से टल गया।