विष्णुगढ़: आंधी का कहर: बाज़ार में बिजली का खंभा गिरने से महिला की दर्दनाक मौत
विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो स्थित साप्ताहिक हाट में अचानक आए मौसम के कहर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बकसपुरा गांव की रहने वाली सोहगी देवी रोज की तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए सब्जी बेचने हाट पहुंची थीं। बाजार में आम दिनों की तरह चहल-पहल थी, लोग खरीदारी में व्यस्त थे और सोहगी देवी भी अपने काम में लगी हुई थीं। तभी अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।