बेलागंज: पांच महीने से ठप नल-जल योजना, पानी के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
Belaganj, Gaya | Apr 13, 2026 बेलागंज प्रखंड के साकिर बिगहा पंचायत के वार्ड 6 व घासी बिगहा वार्ड 7 में नल-जल योजना पांच माह से ठप है। भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए दूर-दूर चापाकल पर निर्भर हैं। पाइपलाइन व टंकी होने के बावजूद नलों में पानी नहीं आ रहा। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।