जसवंतनगर: ईद मिलादुन्नबी पर मरीजों को बांटे फल-बिस्कुट, वारसी फाउंडेशन ने सेवा कार्य कर दिया इंसानियत और भाईचारे का संदेश
जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर वारसी फाउंडेशन की ओर से CHC में सेवा कार्य किया। संस्था के पदाधिकारियों ने यहां में भर्ती मरीजों को फल और बिस्कुट वितरित कर उनका हालचाल जाना। वारसी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम कादरी व मोहम्मद जानिब ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने इंसानियत, प्रेम, भाईचारे व जरूरतमंदों के साथ साझा करने से समाज में सद्भाव और आपसी प्रेम बढ़ता है।