वर्ष 2025 का चुनाव सिर्फ विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, ये चुनाव बिहार को जंगलराज से बचाने का चुनाव है। उक्त बातें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भगवानपुर गांव में बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे चुनावी महासभा को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने लालू राबड़ी की 15 साल वाली सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि उनके सरकार में दिन दहाड़े लूट, डकैती व अपरहण होता था।