घाघरा: बेटी को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाने का आरोप,मां ने घाघरा थाना में दिया लिखित आवेदन
Ghaghra, Gumla | Jun 25, 2026 बिशुनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलातू पाट हेलता गांव की रहने वाली सकलमनि उराइन ने अपनी पुत्री को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर गायब कर देने का आरोप लगाते हुए घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां ने आवेदन में बताया है कि वर्ष 2021 में घाघरा पाकरटोली गांव निवासी जितेंद्र और उसकी पत्नी पर दिल्ली ले जाने का आरोप लगाया