सदर: मान मंदिर घाट पर दर्दनाक हादसा, ग्रेटर नोएडा के युवक की गंगा में डूबने से हुई मौत
मान मंदिर घाट पर दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा के युवक की गंगा में डूबने से मौत वाराणसी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ग्रेटर नोएडा निवासी युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हर्षवर्धन ठाकुर (27) पुत्र संदीप सिंह निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। घटना दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित मान मंदिर घाट की बताई जा रही है।