बदायूं: कछला राधेलाल इंटर कॉलेज के छात्र ने इंटरमीडिएट में जिले में दूसरा स्थान पाया, विधायक हरीश शाक्य ने किया सम्मानित
Budaun, Budaun | Apr 24, 2026 बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र के कछला में स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज का नाम उस समय गर्व से ऊंचा हो गया, जब कॉलेज के छात्र सुधांशु श्रीवास्तव पुत्र सतीश कुमार ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने छात्र के घर पहुंचकर छात्र को सम्मानित किया ।