शामली: कोटेदारों ने शामली में जिला पूर्ति अधिकारी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन, लाभांश व न्यूनतम मासिक आय की गारंटी की मांग की
Shamli, Shamli | Jul 6, 2026 सोमवार को आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की जनपद शामली इकाई के तत्वावधान में कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी शामली के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कोटेदारों ने खाद्यान्न और चीनी वितरण पर मिलने वाले लाभांश में वृद्धि तथा न्यूनतम मासिक आय की गारंटी की मांग सरकार से की है। मांग पूरी नही होने पर अगस्त 2026 में राशन वितरण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।