पंचकूला: जनता से टैक्स वसूलने ने बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं कर रही सरकार, धतोगडा गांव में बोले विधायक प्रदीप चौधरी
कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने आज रायतन क्षेत्र की धतोगड़ा से डखरोग तक मल्लाह से बरूण जो 7 करोड़ 14 लाख से बनी और गवाही रोड की बुरी हालत को लेकर कहा की बीजेपी और जेजेपी ने लोगों की भावनाओं के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है। आज के वक्त में जितनी खराब मुख्य सड़कों की है, इतनी बुरी हालत आज तक कभी नही देखी। सरकार लोगों से टैक्स वसूलती है।