पंचकूला: रायपुर रानी मंडी से गेहूं का उठान नहीं होने से रायपुर रानी के किसानों और आढ़तियों में रोष, कम पेमेंट होने के आरोप लगाये
रायपुर रानी अनाज मंडी में बदइंतजामी का खामियाजा किसानों और आढ़तियों को भुगतना पड़ रहा है। अन्नदाता का पसीना अव्यवस्था के चलते बेकार साबित हो रहा है,लेकिन गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा। जिसके चलते रायपुररानी की अनाज मंडी में किसानों और आढ़तियों में रोष देखने को मिल रहा है। एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण गर्ग ने बताया कि समय पर उठान ना होने के कारण गेहूं खराब हो रही।