पंचकूला: जिला न्यायालय पंचकूला और उपमंडल स्तरीय न्यायालय कालका में 11 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
जिला न्यायालय पंचकूला और उपमंडल स्तरीय न्यायालय कालका में 11 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम राजेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक संबंधित केस, पारिवारिक मामलों, एमएसीटी केस, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना, मोटर वाहन अधिनियम सहित अन्य मामलों का निपटारा किया जायेगा।