कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को 2 बजे महिला मेटों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में पहुंची महिला मेटों ने कार्य नहीं मिलने, मास्टरोल फीडिंग न होने सहित कई गंभीर मुद्दों को उठाया।