महाराजगंज: हनुमानगढ़ी चौराहे पर बालू लदा ट्रक फंसा, घंटों लगा भीषण जाम
शुक्रवार सुबह 11:30 बजे महाराजगंज नगर के गोरखपुर रोड स्थित हनुमानगढ़ी चौराहे पर शुक्रवार को बालू लदा ट्रक फंस जाने से घंटों तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सुबह करीब 11:30 बजे ट्रक मोड़ लेते समय सड़क किनारे बनी नाली में एक पहिया धंस गया, जिससे ट्रक असंतुलित होकर आगे नहीं बढ़ सका। चौराहे पर ट्रक फंसते ही दोपहिया व चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगी