कलेक्ट्रेट परिसर में सिसवा ब्लाक के बसडीला गांव में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के नाम कटने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को 2 बजे नाराज ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए इस कार्रवाई को मनमाना बताया और तत्काल सुधार की मांग की।