बांका: गांधी चौक पर लगा चलंत शौचालय, राहगीरों को मिली बड़ी राहत
Banka, Banka | Apr 9, 2026 बांका नगर परिषद की ओर से शहरवासियों और राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। गुरुवार की सुबह करीब 10:00 बजे शहर के प्रमुख स्थल गांधी चौक पर चलंत शौचालय (मोबाइल टॉयलेट) की व्यवस्था शुरू की गई। इस सुविधा के शुरू होने से अब बाजार आने-जाने वाले लोगों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी राहत मिलेगी।