बहराइच: बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक ने दो निरीक्षकों सहित 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए
बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में लंबे समय से जमे 2 निरीक्षकों, 10 दरोगाओं सहित 14 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों पर तैनात किया है। निरीक्षक राम सिंगार को अपराध शाखा, निरीक्षक राजमन यादव को दरगाह थाने में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी है।