जांजगीर: सड़क हादसे रोकने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल, गायों को पहनाई जा रही रेडियम पट्टी
जांजगीर-चांपा जिले में सड़कों पर घूम रहे लावारिस एवं निजी मवेशियों के कारण बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अनोखी पहल शुरू की है। पूर्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सभी गायों में रेडियम पट्टी लगाने की मांग की गई थी। इसी क्रम में अकलतरा के मिनीमाता चौक से सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गायों के गले में रेडियम पट्टी बांधने का अभियान शुरू।