राजगढ़: जल निगम ने कलालपुरा में पेयजल आपूर्ति की बहाल, तकनीकी समस्या का समाधान और अवैध नल कनेक्शन हटाए
आज रविवार की दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि राजगढ़, मोहनपुरा ग्रामीण समूह नल-जल योजना अंतर्गत ग्राम कलालपुरा में पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्या के निराकरण हेतु मध्यप्रदेश जल निगम की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जल वितरण व्यवस्था को पुनः सुचारु किया गया। अधिकारियों के हस्तक्षेप एवं ग्रामीणों से सतत संवाद के फलस्वरूप स्थिति सामान्य हुई