सवायजपुर: पाली क्षेत्र में औसत से अधिक बारिश के कारण खीरे की फसल हुई बर्बाद, कई राज्यों में जाता है खीरा
पाली क्षेत्र में इस वर्ष औसत से अधिक बारिश होने के कारण खीरे की फसल 75% तक बर्बाद हो गई। यहां से खीरा ट्रैकों और डीसीएम में भरकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में जाता है। पर इस बार पैदावार कम होने के कारण खीरा उपरोक्त राज्यों में बहुत कम जा पा रहा है। अत्यधिक बारिश के कारण खीरे की खेती करने वाले किसानों को नुकसान हुआ है।