कन्नौज: जिले में पुलिस सुरक्षा के साथ 100 केंद्रों पर शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, तैयारी पूरी - डीआईओएस
जनपद कन्नौज में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। बुधवार को डीआईओएस पूरन सिंह ने इस पूरे मामले को लेकर जानकारी दी है। परीक्षा को लेकर जिले में 100 केंद्र बनाए गए हैं जहां पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।