कन्नौज में देर रात ओले गिरने और बारिश के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। मौसम बदलाव के कारण जिला अस्पताल में मासूम बच्चों की भीड़ देखने को मिली, बाल रोग ओपीडी में बच्चों के साथ परिजन पहुंचे। मौसम बदलने के कारण बच्चों को बीमारियों ने चपेट में ले लिया।