कानपुर: कानपुर विश्वविद्यालय ने तुर्की द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने पर इस्तांबुल से शैक्षिक समझौता तोड़ा
भारत पाकिस्तान के बीच चले ऑपरेशन सिंदूर के बाद तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया है इसलिए कानपुर विश्वविद्यालय ने तुर्की के इस्तांबुल विश्वविद्यालय से शैक्षिक समझौता तोड़ दिया है। कुलपति ने गुरुवार 12 बजे बताया कि तुर्की की ओर से अपनाए गए फैसले से भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खुले तौर पर शत्रुतापूर्ण है।