कानपुर: हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान दो लोगों की जान गई, कानपुर चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई
कानपुर में हेयर-ट्रांसप्लांट कराने में दो लोगों की जान चली गई। इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन से लेकर मेडिकल अफसर तक हिल गए। आनन फानन मे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरी दत्त नेगी ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाकर मामले की जांच बैठाई है। सीएमओ ने गुरुवार 11 बजे बताया कि, अभी मृतक का पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा की जांच की जाएगी।