बहोरीबंद: बाकल पठार में तूफानी कहर, उड़े टीन शेड – बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील अंतर्गत बाकल पठार क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 के करीब बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ आंधी-तूफ़ान और भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं से कई दुकानों के बैनर-पोस्टर उखड़ गए, जबकि कुछ घरों के टीन शेड भी उड़ गए। तूफ़ान के दौरान लोगों में दहशत का माहौल रहा।