राठ: स्यावरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास बने कुएं में मिला 7 वर्षीय बालिका का शव, मचा हड़कंप
Rath, Hamirpur | Apr 27, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में सात वर्षीय एक बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर के पास बने कुएं में पड़ा हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक बालिका के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक बालिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।