पूर्वांचल विद्युत मुख्यालय के गेट पर निजीकरण के विरोध में किया गया महापंचायत व जनजागरण कार्यक्रम
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्वांचल मुख्यालय पर महापंचायत का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक महापंचायत में पूर्वांचल विद्युत मुख्यालय गेट पर 21 जनपदों के समस्त पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।