भीलवाड़ा: जिंदल सा लिमिटेड कंपनी की वादा खिलाफी के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण उतरे, गेट नंबर 6 के बाहर दिया प्रदर्शन
भीलवाड़ा शहर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पांसल, दरीबा,समोडी के ग्रामीणों ने शनिवार को सैकड़ो की तादाद में जिंदल सा लिमिटेड के 6 नंबर गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना और प्रदर्शन किया ।यह धरना ,प्रदर्शन चारागाह भूमि को नष्ट होने से बचाने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार देने और ब्लास्टिंग से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए दिया गया।