राठ: औंडेरा गांव में दबंग दंपति ने पड़ोस में रहने वाली सास-बहू के साथ की जमकर मारपीट, कोतवाली में दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Apr 15, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में मामूली विवाद के चलते दबंग दंपत्ति ने एक महिला और उसकी बहू के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज बुधवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।