आगरा: शाहगंज के ख़्वाशपुरा इलाके में विवाहिता अपनी दो महीने की बच्ची को लेकर ससुराल के बाहर धरने पर बैठी,मुक़दमा दर्ज
Agra, Agra | Apr 17, 2024 आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत ख़्वाशपुरा इलाके में बुधवार को विवाहिता मोनिका अपनी दो महीने की बच्ची को लेकर ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गयी। पीड़िता ने बताया कि ससुरालीजनों ने उसके निजी कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया है। इस बात का विरोध करने पर पति ने मारपीट की और ससुरालीजनों ने बच्ची को घर से बाहर फेंक दिया।तभी से धरने पर बैठी हूँ।मुक़दमा दर्ज हो गया हैं।