आगरा: शाहगंज के पुलिस लाइन में सिपाही पति ने पत्नी पर कार चढ़ाने की कोशिश की, पति सहित ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
Agra, Agra | Apr 17, 2024 पुलिस लाइन क्वार्टर निवासी सिपाही ने अपनी पत्नी पर कार चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि पीड़िता को पड़ोसी ने बचा लिया। पीड़िता पूजा ने बताया कि पति रविकांत थाना सैंया में तैनात है। दहेज की मांग को लेकर वह मारपीट करता था। आरोपी ने अपनी बेटी को भी गायब कर दिया है। पीड़िता ने थाने में FIR दर्ज कराई है।